अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

दिल्ली

News by Neha   18 Feb, 2025 23:23 PM

Delhi CM Oath Ceremony: विधानसभा चुनाव के बाद दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिलने का इंतजार बुधवार को खत्म हो जाएगा। भाजपा विधायक दल अपनी बैठक में नेता का चयन करेगा, जिसके बाद 20 फरवरी को भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम राजधानी के रामलीला मैदान में होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहेंगी।

30,000 समर्थक होंगे शामिल

भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने बताया कि समारोह में लगभग 30,000 लोगों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें पार्टी कार्यकर्ता, आरडब्ल्यूए सदस्य, समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि और संत शामिल होंगे। पहले यह कार्यक्रम शाम 4:30 बजे था, लेकिन अब यह दोपहर 12 बजे होगा।

तीन मंच होंगे तैयार

समारोह स्थल पर तीन मंच बनाए जाएंगे। केंद्रीय मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, नए मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य मौजूद रहेंगे। अन्य दो मंचों पर केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और गणमान्य व्यक्ति बैठेंगे। सूत्रों के मुताबिक, गुजरात समेत कुछ भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री अपने बजट सत्र की व्यस्तता के चलते शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे।

कौन होगा नया मुख्यमंत्री?

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री पद के लिए कई नाम चर्चा में हैं। इनमें प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, पवन शर्मा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता और शिखा राय का नाम शामिल है। इसके अलावा, बवाना (एससी) सीट से विधायक रविंदर इंद्राज सिंह और मादीपुर (एससी) सीट से विजेता कैलाश गंगवाल भी संभावित उम्मीदवारों में गिनेजा रहे हैं।

 

147 views      0 Likes      0 Dislikes      0 Comments