अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

दिल्ली

News by Neha   21 Sep, 2024 23:03 PM

Delhi CM Aatishi: अरविंद केजरीवाल के बाद अब दिल्ली में आतिशी का राज शुरू हो गया है। आतिशी ने दिल्ली के सीएम पद की शपथ ले ली है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आज राज निवास में उन्हें सीएम पद की शपथ दिलाई है। आतिशी को अरविंद केजरीवाल का सबसे करीबी नेता माना जाता है, जिन्हें केजरीवाल ने चुनाव से ठीक पहले भरोसे के साथ अपनी सीएम की कुर्सी सौंपी है। आतिशी की कैबिनेट में 5 मंत्री शामिल हैं, जिन्होंने आतिशी के साथ मंत्री पद की शपथ ली है।

 

तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनी आतिशी

 

आपको बता दें आतिशि मार्लेना दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। इससे पहले शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज दिल्ली सीएम की कुर्सी पर बैठीं थी। 

आतिशी ने सबसे पहले दिल्ली के राज निवास में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें सीएम पद की शपथ दिलाई, जिसके बाद सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन ने मंत्री पद की शपथ ली। आतिशी की कैबिनेट में नए चेहरे मुकेश अहलावत ने भी शपथ ली है।

 

अरविंद केजरीवाल भी रहे मौजूद

 

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आप नेताओं के शपथ ग्रहण समारोह में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे। वे शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद दिल्ली भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता के बगल वाली सीट पर बैठे थे, दोनों काफी देर तक बात करते नजर आए।

194 views      2 Likes      0 Dislikes      0 Comments