Share this link via
Or copy link
Delhi Breaking: दिल्ली में लगातार बढ़ रहे यमुना का स्तर एक चिंता का विषय बना हुआ है। जिसके लिए चारो तरफ भागदौड़ मची हुई है। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दिल्ली की स्थिति को बतातें हुए एक चिट्ठी लिखी है। जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा है कि, दिल्ली में तीन दिन से बारिश नहीं हुई, फिर भी यमुना का स्तर बढ़ रहा है। ऐसा हथिनीकुंड से लगातार पानी छोड़ने की वजह से हो रहा है। इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री अमित शाह से अपील की है कि, हथिनीकुंड से सिमित स्तर पर पानी छोड़ा जाए, जिससे यमुना का जलस्तर और न बढे़। दिल्ली में G20 शिखर सम्मलेन होना है, ऐसे में अगर दिल्ली में बाढ़ आई तो दुनिया में अच्छा संदेश नहीं जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि, यमुना का स्तर 1978 के बाद पहली बार 207.55 मीटर हुआ है।
https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1679064029384552448?s=20
वहीं दिल्ली की जनता के लिए सबसे ज्यादा चिंता का विषय ये बना हुआ है कि, सेंट्रल वाटर कमीशन ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसके अनुसार आज रात दिल्ली की यमुना नदी का जल स्तर 207.72 मीटर तक हो सकता है।
1978 में दिल्ली में यमुना की बाढ़ ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इसमें करीब 43 वर्ग किलोमीटर कृषि भूमि जलमग्न होकर बर्बाद हो गई थी। लाखों लोग बेघर हो गए थे। उस समय यमुना के लोहे के पुल पर जलस्तर 207.49 मीटर पहुंच गया था, तब यमुना के किनारों पर पुस्ते नहीं बनाए गए थे। इसके बाद दो बार और यमुना का जलस्तर 207 मीटर के निशान के पार गया है। 2010 (207.11 मीटर) और 2013 (207.32 मीटर) में दिल्ली को बाढ़ का सामना करना पड़ा था। कश्मीरी गेट तक यमुना का पानी पहुंच गया था।