Share this link via
Or copy link
Delhi Assembly: सियासत में गर्माहट के बीच दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र आज से शुरू हो गया है। जहां पहले दिन ही उपराज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष के बीच कुछ अनबन हुई। मिली जानकारी के अनुसार सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने सदन इसका विरोध किया। दिल्ली विधानसभा का सत्र बुलाने पर उपराज्यपाल की और से जताई गई। आपत्ति को विधानसभा अध्यक्ष ने नकारते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि, उपराज्यपाल को इस तरह की आपत्ति जताने का कोई अधिकार नहीं है। सदन की बैठक नियमों के तहत बुलाई गई है।
जानकारी के लिए बता दें कि, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने उपराज्यपाल की ओर से आपत्ति का समर्थन किया। इसके साथ हीं बिधूड़ी ने आरोप लगाया कि, विधानसभा का सत्र नियमों का उल्लंघन करके बुलाया जा रहा है और जिसका उपयोग एक राजनीतिक अखाड़े के तौर पर किया जा रहा है। उनके इस तर्क का विधानसभा अध्यक्ष ने कड़ा विरोध किया। इसके साथ हीं उन्होने ये भी कहा कि, विधानसभा में नियम 280 के तहत मुद्दे उठाने के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायकों ने अधिकारियों के सदन में नहीं आने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही चल रही है मगर एक भी अधिकारी मौजूद नहीं हैं। इस कारण उनकी ओर से उठाएं जा रहे मुद्दों पर कार्यवाही कैसे होगी। विधायकों ने वित्त विभाग से योजनाओं के लिए फंड जारी नहीं कर रहा है। इस कारण समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। बता दें कि, दिनेश मोहनिया ने नियम 54 के तहत जल बोर्ड की स्थिति पर मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड का कामकाज ठप हो गया है फंड नहीं दिया जा रहा है।