अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

फिल्मी कार्नर

News by Pratiksha   16 Oct, 2023 01:57 AM

Singham 3 Deepika Padukone New Look: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की अपकमिंग फिल्म 'सिंघम 3' (Singham 3) से जुड़े अभी तक कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ-साथ इस बार दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी अहम रोल में नजर आने वाली हैं। रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'सिंघम 3' से नया अपडेट सामने आया है। रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दीपिका पादुकोण का नया लुक शेयर किया है। दीपिका पादुकोण इस नए लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

नवरात्री के पहले दिन सामने आया दीपिका का नया लुक
आज नवरात्री का पहला दिन है इस मौके पर 'सिंघम 3' के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का फिल्म से नया लुक जारी किया है। रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स से दीपिका पादुकोण का ये दूसरा लुक है। दीपिका पादुकोण अपने इस नए लुक नें काफी खतरनाक लग रही हैं। रोहित शेट्टी ने एक्ट्रेस के लुक की अलग-अलग तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की हैं। दीपिका पादुकोण अपने इस नए लुक में अपराधी पर बंदूक ताने नजर आ रही हैं। साथ-साथ एक खतरनाक सी स्माइल पास करती हुई नजर आईं, जिसे देखने के बाद शायद आपको भी डर लगा जाए।

कब रिलीज होगी ये फिल्म
एंटरटेनमेंट जगत के बड़े स्टार अजय देवगन और दीपिका पादुकोण की लीड रोल वाली फिल्म 'सिंघम 3' साल 2024 में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' से टक्कर होने वाली है। फिल्म 'सिंघम 3' से सामने आए दीपिका पादुकोण को लुक को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

352 views      3 Likes      0 Dislikes      0 Comments