अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राष्ट्रीय

News by Neha   22 Feb, 2025 22:53 PM

Daksh Chaudhary: दिल्ली में अकबर रोड और बाबर रोड के साइन बोर्ड पर शनिवार को कुछ युवकों ने कालिख पोत दी और उस पर छत्रपति शिवाजी महाराज का पोस्टर चिपका दिया। उन्होंने इन सड़कों का नाम बदलकर 'छत्रपति शिवाजी मार्ग' करने की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व दक्ष चौधरी ने किया, जो पहले भी विवादों में रह चुके हैं।

शिवाजी महाराज का पोस्टर चिपकाया 

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने यह कदम छत्रपति शिवाजी पर बनी फिल्म ‘छावा’ देखने के बाद उठाया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए सरकार को चेतावनी दी कि अगर जल्द ही इन सड़कों के नाम नहीं बदले गए, तो वे साइन बोर्ड उखाड़कर फेंक देंगे।

इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें प्रदर्शनकारी बोर्ड पर कालिख लगाते और शिवाजी का पोस्टर चिपकाते नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में दक्ष चौधरी खुद को गोरक्षक बताते हुए बोर्ड पर पेशाब करते भी दिख रहे हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने बोर्ड को साफ कर शिवाजी महाराज की तस्वीर लगाई और दूध से अभिषेक किया।

प्रशासन को दी चेतावनी 

दक्ष चौधरी ने कहा कि अब से अकबर रोड को ‘छत्रपति शिवाजी मार्ग’ कहा जाएगा और सरकार को इसे आधिकारिक रूप से बदलना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित हैं और अपने वीर नायकों का सम्मान चाहते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगली बार वे केवल पोस्टर नहीं चिपकाएंगे, बल्कि साइन बोर्ड हटा देंगे। कुछ लोग इसे राष्ट्रवाद से प्रेरित बता रहे हैं, तो कुछ इसे अराजकता करार दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

114 views      0 Likes      0 Dislikes      0 Comments