अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राष्ट्रीय

News by Neha   01 May, 2024 03:54 AM

Prajwal Revanna: जनता दल (सेक्युलर) के सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों से खुद को अलग करते हुए भाजपा ने मंगलवार को कहा कि कर्नाटक में उसके गठबंधन सहयोगी पर उसका कोई नियंत्रण नहीं है। भाजपा ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह प्रज्वल के खिलाफ कार्रवाई कर सकती थी क्योंकि उसके नेतृत्व वाली राज्य सरकार के पास ''सारी जानकारी'' थी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि प्रज्वल के खिलाफ आरोपों में कथित घटनाएं शामिल हैं जिन्हें "बर्दाश्त नहीं किया जा सकता"। हालाँकि, अमित शाह ने जांच में देरी करने और "उन्हें (प्रज्वल को) देश छोड़ने देने" के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराया। जद (एस) ने मंगलवार को प्रज्वल को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया।

 

कांग्रेस ने कार्यवाही क्यों नही की ?

शाह ने आगे कहा “जो कांग्रेस हम पर आरोप लगाना चाहती है, मैं उससे एक छोटी सी बात पूछना चाहता हूं,वहां किसकी सरकार है? यह कांग्रेस की सरकार है, ये वीडियो आपकी जानकारी में होगा क्योंकि इसे ऐसे वक्त पर रिलीज किया गया है। और अब तक कांग्रेस पार्टी ने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? कार्यवाही हमें नहीं करनी है। कानून एवं व्यवस्था राज्य का मुद्दा है।”

198 views      0 Likes      0 Dislikes      0 Comments