अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

फिल्मी कार्नर

News by Pratiksha   05 Aug, 2023 01:54 AM

Bhojpuri actress Akshara Singh latest Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) इन दिनों अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से हर जगह छाई रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक रील वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो बाइक चलाती हुई नजर आ रहा थीं। एक्ट्रेस के इस वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस बीच भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक और रील वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। अक्षरा सिंह के इस क्लिप पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

रिक्शावाली बनीं अक्षरा सिंह
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक मजेदार रील शेयर किया है, जो कि सोशल मीडिया पर तमाम लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। सामने आए इस रील में अक्षरा सिंह ई-रिक्शा ड्राइव करती दिखाई दे रही हैं। अक्षरा सिंह कहती हैं, चलो गोरखपुर घूमने, कोई बैठना चाहता है मेरे साथ। पीछे तो देखों। दरअसल, एक्ट्रेस खुद ई-रिक्शा नहीं चला रही थीं बल्कि पीछे से कुछ लोग उसे धक्का दे रहे थे। अक्षरा सिंह के इस वीडियो पर लोग फनी कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'बड़ा बेवकूफ बनाई।' दूसरे ने लिखा, 'मुझे लगा आप ही चला रही है।'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

बिग बॉस ओटीटी में अक्षरा सिंह ने मचाया था धमाल
जानकारी के लिए बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस सोशल मीडिया क्वीन हैं। वो अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अक्षरा की हर अदा पर पूरा यूपी-बिहार फिदा हैं। अक्षरा सिंह ने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के दम कर भोजपुरी वर्ल्ड में अपनी खास जगह बना ली है। अक्षरा सिंह ने भोजपुरी के साथ-साथ टीवी में भी अपना जलवा बिखेरा है। वो सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में दिखाई दी थीं। इस शो में अक्षरा सिंह ने जमकर धमाल मचाया था। बिग बॉस ने एक्ट्रेस की किस्मत बदल दी थी।

505 views      1 Likes      0 Dislikes      0 Comments