Share this link via
Or copy link
Ananya Pandey Birthday Wishes Aditya Roy Kapur : बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) के 16 नवंबर का दिन काफी खास है। दरअसल, आदित्य रॉय कपूर इस डेट को बर्थडे होता है। आदित्य रॉय कपूर को उनके जन्मदिन पर तमाम फैंस ने बधाई दी है। वहीं, आदित्य रॉय कपूर को उनकी कथित गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Pandey) ने बर्थडे विश किया है। अनन्या पांडे ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से ध्यान खींचा है जो उन्होंने आदित्य रॉय कपूर के बर्थडे पर शेयर किया है। आइए जानते हैं कि अनन्या पांडे ने आदित्य रॉय कपूर के जन्मदिन पर क्या पोस्ट किया है।
अनन्या पांडे ने आदित्य रॉय कपूर को दी जन्मदिन की बधाई
अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपने कथित बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर की एक तस्वीर शेयर की है। अनन्या पांडे ने इस तस्वीर के साथ लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक हो एडी आदित्य रॉय कपूर।' इसके साथ उन्होंने रोलरकोस्टर और हार्ट शेप वाला इमोजी बनाया है। गौरतलब है कि अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की डेटिंग की खबरें अक्सर आती रहती हैं। ये दोनों अक्सर किसी इवेंट में या डिनर डेट पर एक साथ स्पॉट होते हैं। यहां तक कि दोनों के वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। हालांकि, अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर ने अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। बताते चलें कि अनन्या पांडे औ सारा अली खान ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण 8 में शिरकत की थी। शो के दौरान सारा अली खान ने इशारों में अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के रिश्तों को लेकर पुष्टि की थी।