अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

उत्तर प्रदेश

News by Neha   31 Aug, 2024 04:32 AM

लखनऊ: पिछले लोकसभा चुनावों में यह साफ हो गया की उत्तर प्रदेश में सपा का चुनावी सफर काफी अच्छा चल रहा। लोकसभा में सपा को सबसे ज्यादा 37 सीटें मिली थी। चुनावी पंडितो का कहना है की अखिलेश के पाले में यूपी के सारे मुस्लिम वोट गए हैं। इसी को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव मास्टर प्लान बना रहे हैं जिससे उनकी पार्टी को देश की राष्ट्रीय पार्टी बनाया जा सके। इसके लिए अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव पर नजरें गड़ा दी हैं जिसके सहारे वह राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने की कोशिश में है।

 

ऐसे बनेगी सपा राष्ट्रीय पार्टी

सपा के 37 सांसद और 106 विधायक हैं। यूपी में सपा का वोट शेयर भी 30 फीसदी से ज्यादा है, लेकिन यह काफी नहीं है। राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए सपा को चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में छह फीसदी वोट शेयर हासिल करना होगा। यूपी में सपा का वोट शेयर है और अगर जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों में इसे 6 फीसदी वोट मिल जाते हैं तो अखिलेश यादव का सपना पूरा हो जाएगा। इसके लिए सपा ने मुस्लिम और यादव बहूल इलाकों में चुनाव लडने की रणनीति बनाई है। इनमें गुरुग्राम, नूंह, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों की सीटें शामिल हैं। 

197 views      3 Likes      0 Dislikes      0 Comments