अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राष्ट्रीय

News by Neha   13 Sep, 2024 04:07 AM

Ajit Doval: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने सेंट पीटर्सबर्ग में चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। भारतीय विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। बैठक में अजीत डोभाल ने साफ कहा कि LAC का सम्मान किया जाना चाहिए और सीमा क्षेत्र में शांति जरूरी है।

भारत - चीन संबंध दुनिया के लिए जरूरी 

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, बैठक में दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि भारत-चीन संबंध न केवल दोनों देशों के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद के बीच इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। विदेश मंत्रालय ने कहा, डोभाल-वांग के बीच हुई बैठक में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर शेष मुद्दों का जल्द समाधान निकालने की दिशा में दोनों पक्षों के हालिया प्रयासों की समीक्षा की गई।

एलएसी का सम्मान किया जाना चाहिए- डोभाल

बैठक के दौरान डोभाल ने चीनी विदेश मंत्री से कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति, स्थिरता और एलएसी का सम्मान संबंधों में सामान्य स्थिति के लिए आवश्यक है। दोनों पक्षों को संबंधित द्विपक्षीय समझौतों और प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करना चाहिए। बैठक के दौरान दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि भारत-चीन संबंध न केवल दोनों देशों के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए भी महत्वपूर्ण हैं।

144 views      0 Likes      0 Dislikes      0 Comments