अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

फिल्मी कार्नर

News by Pratiksha   02 Oct, 2023 04:10 AM

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही अक्षरा और अभिमन्यु की शादी होने वाली है। दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं, जिसमें बिरला और गोयनका परिवार के लोग धमाल मचाने वाले हैं। प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा स्टारर इस सीरियल के बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि अक्षरा और अभिमन्यु साथ मिलकर गणेश की मूर्ति बनाते हैं और इस वजह से उनकी नींद भी पूरी नहीं हो पाती। 

गणेश पूजा में होगा अपशगुन
टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के अपकमिंग एपिसोड में अक्षरा और अभिमन्यु की शादी से पहले गणेश पूजा होगी, जिसमें भी विघ्न आ जाएगा। अक्षरा जो गणपति की मूर्ति बनाएगी, उसकी सूंड टेड़ी होगी। यह चीज मंजरी देख लेगी और इस वजह से गणपति पूजा रुक जाएगी। तब मंजरी अक्षरा को बोलने लगेगी।

अक्षरा को किस करने वाला होगा अभिमन्यु
सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि मंजरी के घर पर उसके भाई और भाभी आएंगे। तब उनका सब शानदार अंदाज में स्वागत करेंगे। इसके बाद अभिमन्यु गोयनका हाउस अबीर से मिलने आता है। तभी रूम में अक्षरा अपना मुंह ढक कर सो रही होती है और अभि अक्षु को अबीर समझ लेता है। वह प्यार से उसे कंथे पर हाथ फेरता है और फिर उसे आई लव यू बोलकर किस करने ही वाला होता है, तभी अक्षरा अपने मुंह के ऊपर से चादर हटा देती है। इस दौरान अबीर भी रूम में आ जाता है, जिसे देख अभिमन्यु गिर जाता है।

366 views      17 Likes      0 Dislikes      0 Comments