अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

दिल्ली

News by Neha   14 Nov, 2024 21:06 PM

Delhi Mayor Election: अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल माने जा रहे एमसीडी चुनाव में आप ने मेयर और डिप्टी मेयर दोनों पदों पर जीत हासिल की है। आप उम्मीदवार महेश कुमार खिंची ने मेयर का चुनाव जीता है। 

आप के 10 पार्षदों ने भाजपा को वोट दिया। इस क्रॉस वोटिंग के बावजूद पार्टी ने जीत हासिल की। शेष कार्यकाल के लिए दिल्ली मेयर का पद एससी के लिए आरक्षित है। वहीं, भाजपा ने डिप्टी मेयर पद के लिए अपना उम्मीदवार वापस ले लिया। ऐसे में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रविंद्र भारद्वाज इस पद के लिए निर्विरोध चुने गए।

इतने वोटों से जीती आप

मेयर चुनाव में कुल 265 वोट पड़े। महेश खिंची को कुल 135 वोट मिले लेकिन उनके 2 वोट अवैध घोषित कर दिए गए, जिसके बाद उन्हें 133 वैध वोट मिले। महेश कुमार खिंची देव नगर (वार्ड नंबर 84) से पार्षद हैं। भाजपा के किशन लाल को 130 वोट मिले। आप ने तीन वोटों से जीत दर्ज की। सदन में आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। 

सीएम आतिशी की प्रतिक्रिया 

दिल्ली की सीएम आतिशी ने भी आप की इस जीत पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दलित विरोधी भाजपा ने साजिश करके मेयर चुनाव में देरी करवाई। लेकिन एक बार फिर बाबा साहेब के संविधान की जीत हुई है। उन्होंने कहा, "आम आदमी पार्टी की बदौलत दिल्ली को दलित मेयर मिला। महेश कुमार खिंची को मेयर बनने पर बधाई! मुझे उम्मीद है कि आपके नेतृत्व में अरविंद केजरीवाल के काम की राजनीति एमसीडी में आगे बढ़ेगी।"

157 views      1 Likes      0 Dislikes      0 Comments