प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात जाएंगे, अहमदाबाद में करेंगे रोड शो | नेतान्याहू की हूती शासन को चेतावनी, इजरायल पर हमले की चुकानी पड़ेगी कीमत | अमेरिका के लिए इंडिया पोस्ट की डाक सेवाएं आज से अस्थायी रूप से बंद
News by Neha   30 Nov, 2024 22:51 PM

Naresh Balyan Arrest: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रंगदारी के एक मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान को हिरासत में लिया है। जांच के दौरान बाल्यान और कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान के बीच बातचीत का एक ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद यह गिरफ्तारी की गई। कथित तौर पर बातचीत में व्यापारियों से फिरौती की रकम वसूलने की बात कही गई थी। आगे की पूछताछ जारी है। 

गैंगस्टर से बातचीत का ऑडियो वायरल

इससे पहले शनिवार (30 नवंबर) को भाजपा ने आरोप लगाया था कि दिल्ली में सत्तारूढ़ पार्टी का एक विधायक गैंगस्टर की मदद से रंगदारी वसूलने में शामिल है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया और पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए गैंगस्टर के साथ आप विधायक की कथित बातचीत का एक ऑडियो क्लिप भी चलाया। 

भाजपा ने की थी कार्रवाई की मांग गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरोप लगाया कि आप लोगों को धमकाने और उनसे पैसे वसूलने में शामिल है। उन्होंने पूछा कि क्या केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी विधायक के खिलाफ कार्रवाई करेंगी और उनसे इस्तीफा मांगेंगी? उन्होंने कहा कि अगर वे उनका (विधायक का) इस्तीफा स्वीकार नहीं करते हैं, तो यह माना जाएगा कि रंगदारी का पैसा पार्टी और उसके नेताओं के पास जा रहा है। 

आप ने ऑडियो को फर्जी बताया

हालांकि आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए ऑडियो क्लिप को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराध के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। इन अपराधों को रोकने के बजाय भाजपा और अमित शाह केजरीवाल को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे नेता को रोकने के लिए अब वे फर्जी ऑडियो क्लिप चला रहे हैं।

173 views      1 Likes      0 Dislikes      0 Comments