अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

चुनाव

News by Neha   27 Apr, 2024 05:23 AM

Loksabha elections: लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण शुक्रवार को खत्म हो गया, जिसमें 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर रात 9 बजे तक कुल 60.96 प्रतिशत वोट पड़े। मतदान में बाहरी मणिपुर से 4 अतिरिक्त उम्मीदवारों के साथ 1,203 से अधिक उम्मीदवार मैदान में थे।

 

इन प्रदेशों में हुए मतदान 

केरल की सभी 20 सीटों के अलावा कर्नाटक की 14 सीटों, राजस्थान की 13 सीटों, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की आठ-आठ सीटों और मध्य प्रदेश की सात सीटों पर वोट डाले गए।

असम और बिहार में पांच-पांच सीटों पर मतदान हुआ। छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में तीन-तीन सीटों पर चुनाव हुए। मणिपुर, त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर में एक-एक सीट पर चुनाव हुआ।

दूसरे चरण के ख़त्म होने के साथ ही अब केरल, राजस्थान और त्रिपुरा में लोकसभा चुनाव ख़त्म हो गए हैं।

241 views      1 Likes      0 Dislikes      0 Comments