Share this link via
Or copy link
Mumbai Hoarding collapse: मुंबई में एक विशाल होर्डिंग गिरने से मरने वालों की संख्या मंगलवार बढ़कर 14 हो गई। मुंबई के घाटकोपर चेड्डा नगर जंक्शन में सोमवार को भारी बारिश और तूफान के कारण पेट्रोल पंप पर 70 मीटर लंबा अवैध होर्डिंग गिर गया।
हादसे में फंसे लोगों के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) रात भर बचाव अभियान चला रहा था। इस घटना में कम से कम 74 लोग घायल हो गए है।
एनडीआरएफ इंस्पेक्टर गौरव चौहान ने बताया कि ढहे हुए बिलबोर्ड के नीचे फंसे लोगों को बचाने के लिए खुदाई करने वालों ने मलबे को खोदा, जिसके बाद आठ शव बरामद किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि चार और शव अभी भी मलबे के अंदर दबे हुए हैं।
उन्होंने कहा, "हमने उनका पता लगा लिया है लेकिन इस पेट्रोल पंप के कारण हम उन्हें हटा नहीं सकते और स्थिति खतरनाक हो सकती है।"